
साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी काजल अग्रवाल इन दिनों काफी खुश नजर आ रहीं हैं। उनकी खुशी की दो वजह है।

बता दें कि काजल की फिल्म तेलुगू फिल्म 'Awe' बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं उनकी बहन निशा अग्रवाल ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

काजल ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-मिलिए हमारे छोटे ईशान वलेचा से।

काजल की बहन निशा ने पिछले साल 27 अक्टूबर को बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन अभी तक ये बात सबसे छुपा कर रखी थी।

बता दें कि निशा भी तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वही उन्होंने अपने दोस्त जोकि एक बिजनेसमैन है करण वलेचा से 2013 में शादी की थी।