5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: उदयपुर में तेज धूप और लू से झुलस रहे लोग, बचने के कर रहे ऐसे जतन, देखें तस्वीरें

उदयपुर . इस बार मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने कहर बरपा दिया।

2 min read
Google source verification
weather of udaipur

उदयपुर . झीलों की नगरी में रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने के बाद सोमवार को आसमान में छाए हल्के बादलों से मामूली राहत मिली। ऐसे में न्यूनतम तापमान 28 एवं अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather of udaipur

पिछले कई वर्षों में लेकसिटी में मई के दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास ही रहता रहा, लेकिन इस बार मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने कहर बरपा दिया।

weather of udaipur

बाजार और सडक़ें सूनी नजर आ रही हैं। हालांकि, शाम को झील किनारे और उद्यानों में शहरवासियों की भीड़ दिखाई दी।

weather of udaipur

इधर, गर्मी के कारण लोग दोपहर में जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। मौसम की तल्खी के बीच कूलर व पंखे भी तेज तपिश से राहत नहीं दे पा रहे हैं।

weather of udaipur

इधर, मौसम विभाग ने मंगलवार तक गर्म थपेड़ों के साथ ही लू चलने का अलर्ट जारी किया जिसके चलते जिला प्रशासन ने गर्मी व लू से बचने के लिए शहरवासियों को दोपहर को घर से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने की अपील की है।

weather of udaipur

weather of udaipur

घाट और झीलों में डुबकी लगा कर गर्मी से राहत पाने के जतन किए जा रहे है।

weather of udaipur

दिन के वक्त सड़के सूनी रहने लगी है।