4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PIE GRAND FINALE : हुनरमंदों की एक सतंरगी शाम में धमाकेदार प्रस्‍तुत‍ियों ने जीता द‍िल, देखें तस्‍वीरें

- रंगारंग धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच हुआ पाई समर कैंप का समापन, हर कोर्स से चुने बेस्ट स्टूडेंट्स हुए पुरस्कृत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:58 PM IST

pie summer camp

इस अवसर पर रचनात्मक प्रतिभागियों के कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें पाई क्लासेज के दौरान सीखा गया क्रिएटिव वर्क शहरवासियों को देखने का मौका मिला। इनकी सुंदरता के पीछे सभी प्रतिभागियों की मेहनत छुपी हुई थी जिन्होंने उसे ऐसा बनाया।

pie summer camp

नन्हे और युवा प्रतिभागियों में से किसी ने वेस्टर्न डांस तो किसी ने क्लासिकल व फोक डांस किया। इसी तरह, बॉलीवुड और हिपहॉप ने अलग समां बांध दिया।

pie summer camp

हर डांस नम्बर पर प्रतिभागियों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी रह-रहकर झूम रहे थे। इसके अलावा एंकरिंग, गिटार, ढोलक आदि विधाओं के प्रतिभागियों ने अपने हुनर के जलवे दिखाए।

pie summer camp

जहां बड़े अपने जलवे दिखा रहे थे तो नन्हे-मुन्ने भी कहां पीछे रहने वाले थे, सभी ने अपने डांस व दूसरी कलाओं का प्रदर्शन कर सभी को अभिभूत कर दिया।

pie summer camp

पाई क्लासेज में कई प्रतिभागी ऐसे थे जिनका परिचय इसी दौरान हुआ था। इतने दिनों के साथ ने उन्हें अनजान से दोस्त बना दिया था। इसलिए क्लासेज खत्म होने से उन्हें ना मिल पाने का अफसोस था। पर, जो दोस्ती कायम हुई है उसे हमेशा वैसा ही बनाए रखने का संकल्प लिए एेसे दोस्तों ने एक दूजे के साथ सेल्फी खींच अपनी यादें भी सहेजी। कार्यक्रम के दौरान ग‍िटार की प्रस्‍तुत‍ि देते स्‍टूडेंट्स।

pie summer camp

डांस की प्रस्‍तुत‍ि देती हुई प्रत‍िभागी

pie summer camp

कई पेरेंट्स ने अपने बच्चों की परफॉर्मेंस को कैमरे और मोबाइल में भी कैद किया, तो कइयों की प्रतिभा के जलवे उनके दोस्तों और परिजनों ने हैंडीकैम में रिकॉर्ड किए।

pie summer camp

पेंटिंग, स्कैचिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फोटोग्राफी, ज्वैलरी डिजाइनिंग, पॉट डिजाइनिंग, क्ले मॉडलिंग आदि के तहत बनाई गई सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। कई सामग्रियों को देख कर कइयों को इनके रेडिमेड होने का भ्रम भी हुआ।

pie summer camp

बेस्‍ट स्‍टूडेंट्स रहे प्रत‍िभागी