11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म-संप्रदाय से ऊपर उठ काशी की जनता मना रही पीएम और अपने सासंद का जन्मदिन, देखें तस्वीरों में…

मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई बांटी तो पाणिनी कन्या की छात्राओँ ने वैदिक रीति से मनाया जन्मोत्सव।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 17 Sep 2018, 1:20 PM IST

प्रधानमंत्री का 68वां जन्मदिन

शहर के महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या विद्यालय का प्रांगण आज मन्त्रों के उच्चारण से गूंज उठा। मौक़ा था प्रधानमंत्री के 68 वे जन्मदिन पर आयोजित 68 कुण्डीय महायज्ञ का जिसका आयोजन करवाया भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ सुनील मिश्रा ने। इस दौरान सभी बहनों ने एक साथ 68 कुंडों में आहूति देकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री का 68वां जन्मदिन

यज्ञ के पश्चात पाणिनि कन्या विद्यालय की छात्रा गार्गी आर्या ने बताया कि विद्यालय की हम सभी बहनों ने तय किया था कि हम सभी कुछ नए तरीके से अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे। इसी के तहत यह यज्ञ का आयोजन किया गया। हम सभी ने प्रधानमंत्री के 68 वे जन्मदिन में 68 कुंडिया यज्ञ कर उनके जन्मदिन पर उनकी लम्बी उम्र की कामना की है। वहीं बिहार से आकर यहां शिक्षा प्राप्त कर रही स्मृति आर्या ने बताया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने बेटियों के लिए कार्य किए हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान चलाया है जो बेटियों की शिक्षा में कारगर हो रहा है।

प्रधानमंत्री का 68वां जन्मदिन

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा बौद्धिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ सुनील मिश्रा ने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन प्रधानमंत्री के यशस्वी जीवन, दीर्घायु होने तथा स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से किया गया। इसमें पाणिनि कन्या विद्यालय की बहनों ने आहूति देकर उनके लिए मंगल कामना की।

प्रधानमंत्री का 68वां जन्मदिन

मुस्लिम महिलाओं ने की आतिशबाजी चलाया स्वच्छता अभियानउधर शहर के मुस्लिम बाहुल इलाके दालमंडी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने आतिशबाज़ी की और एक दुसरे को मिठाई खिलाई। फिर स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मुस्लिम बहनों ने खुद को तलाक जैसी कुरीती से मुक्त कराने के लिए अपने सांसद और प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

प्रधानमंत्री का 68वां जन्मदिन

मुस्लिम महिलाओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाई और फुलझड़ी जलाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। इस मौके पर जन्मदिन मना रही मुस्लिम महिला खुदैजा खातून ने बताया कि आज हमने अपने प्रिय सांसद और प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया है। हमारे प्रधानमन्त्री ने हम सभी मुस्लिम बहनों को अपने कार्यकाल में उस कुरीती से निजात दिलाई जो सदियों से चली आ रही थी। हमने उनका दिल से धन्यवाद देते हुए आज एक दुसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाज़ी जलाकर उनके जन्मदिन को मनाया है।


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश