7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बापू की 150वीं जयंती पर गांधी और जिन्ना का काल्पनिक संवाद, ‘दर्द ए दिल’ का मंचन, देखें तस्वीरों में…

पोस्टर प्रदर्शनी और नाटक से गांधी के जीवन दर्शन और संदेशों का प्रदर्शन, शहीद उद्यान में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया पोलीथिन मुक्ति अभियान
2 min read
Google source verification
गांधी की 150वीं जयंती

नाटक' दर्द ए दिल' का मंचनशहीद उद्यान में शाम को 'प्रेरणा कला मंच' के कलाकारों द्वारा लघु नाटिका 'दर्द ए दि'ल का मंचन किया गया। यह नाटक गांधी जी के पौत्र एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ गोपाल कृष्ण गांधी द्वारा लिखित है। इसमें उन्होंने आजादी के 70 सालों बाद महात्मा गांधी और कायदे आजम जिन्ना की एक काल्पनिक मुलाकात के दौरान देश की वर्तमान परिस्थितियों के बारे में आपसी वार्ता का वर्णन किया है। इस भावपूर्ण नाटिका में यह देश विभाजन के दर्द को दोनों नायको द्वारा महसूस करने को बखूबी दर्शाया गया है.

गांधी की 150वीं जयंती

स्वच्छता अभियान'साझा संस्कृति मंच' और 'भू सेवा जल सेवा अभियान' के कार्यकर्ताओं द्वारा सघन स्वच्छता अभियान चला कर शहीद उद्यान को पॉलीथिन और थर्मोकोल मुक्त किया गया। इस सम्बन्ध में नागरिकों को प्रेरित करने के लिए पर्चे भी बांटे गए।  

गांधी की 150वीं जयंती

सर्व धर्म प्रार्थनाशहीद उद्यान में विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधियों द्वारा शाम 5.17 पर गांधी जी की स्मृति में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमे राम धुन के साथ साथ कई भजनों की प्रस्तुति हुई।  

गांधी की 150वीं जयंती

पोस्टर प्रदर्शनीइसके अलावा शहर में टीन स्थानों पर 'आशा ट्रस्ट' के तत्वावधान में गांधी पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। गांधी अध्ययन पीठ, टाउन हाल और शहीद उद्यान में बारी-बारी से लगभग 06 दर्जन पोस्टरों की सहायता से गांधी जी के संदेशों और उनकी जीवन चर्या को दर्शाया गया।   ये रहे मौजूद कार्यक्रमों के आयोजन में फादर आनंद , जागृति राही, डॉ इंदु पांडेय, महेश कुमार, प्रदीप सिंह, वल्लभाचार्य पांडेय, सतीश सिंह, विशाल त्रिवेदी, विनय सिंह, दिवाकर, मिथलेश, रजत, डॉ आरिफ, ऐके लारी, गिरसंत,फादर दयाकर, अनूप श्रमिक आदि शामिल रहे।  


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश