2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज शनि का होगा नक्षत्र परिवर्तन, ये राशियां होंगी बेहाल

वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि १२.३९ तक, तदन्तर सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Nov 28, 2017

shani dev

shani grah

वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि १२.३९ तक, तदन्तर सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है। आज महानंदा नवमी, श्री हरि जयंती तथा पंचक संपूर्ण दिवारात्रि है। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: प्रात: ८.४२ पर शनिदेव मूल नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश करेगा।

मेष
आप जिन लोगों पर अतिविश्वास कर रहे हैं। वह आपको धोखा देने में लगे हैं। सतर्क रहें, धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। राजनीतिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।

वृषभ
पारिवारिक विवादों के कारण आप तनाव में रहेंगे। मन अनुकूल समाचार मिलने से खुश होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आपकी रुचि बढ़ेगी। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन
समय रहते विवादों को सुलझा लें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।

कर्क
आलसी प्रवृति को त्यागें। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।

सिंह
काम को टालना बन्द करें और समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कन्या
आपको हर बात याद दिलाना पड़ती है। अपनी भूलने की आदत के कारण जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा बड़ी मुश्किल से आएगा।

तुला
अपने कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेंगे। मित्रों एवं सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें। विदेश जाने के योग हैं।

वृश्चिक
अपने हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे। आर्थिक लाभ होगा, ख्याति मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे।

धनु
स्वास्थ संबंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

मकर
कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कर्म करें, फल की इच्छा न करें। सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।

कुम्भ
काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज हनुमान जी को ध्वज अर्पण जरूर करें।

मीन
आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

तीर्थ यात्रा

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग