गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, गुरदासपुर सांसद सनी देओल, पंजाब सरकार के सभी मंत्री, विधायक व अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे।