श्रीखंड महादेव की यात्रा के मार्ग में सात मंदिर हैं, जिनके दर्शन करते हुए भक्त श्रीखंड महादेव के पास पहुंचते हैं। यात्रा मार्ग में जाओ में माता पार्वती का मंदिर है, इसके बाद परशुराम मंदिर, दक्षिणेश्वर महादेव, हनुमान मंदिर, जोताकाली, बकासुर वध और ढंक द्वार है।
श्रीखंड महादेव की यात्रा जुलाई में शुरू होता है। इस यात्रा को श्रीखंड महादेव ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाता है। स्थानीय प्रशासन से सहयोग से यह ट्रस्ट स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित व्यवस्था उपलब्ध करवाता है। सिंहगाड में रजिस्ट्रेशन और मेडिकल चेकअप की सुविधा है। इसके अलावे रास्ते में विभिन्न स्थानों पर रुकने और ठहरने की सुविधा है। कैंपों में डॉक्टर, पुलिस और रेस्क्यू टीमें तैनात रहती है।