
हजार के करीब पहुंच गया है जोधपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, आज 6 नए मरीज आए सामने
पीलीभीत. उत्तर प्रदेश में सबसे पहले कोरोना से जंग जीतने वाले पीलीभीत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने अपने पैर पसार लिए हैं। जिले में मुंबई से वापस आए सात और मजदूरों की संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पीलीभीत के जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं सभी सातों लोगों को इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आपको बता दें, यह सभी मजदूर मुंबई से पीलीभीत वापस पहुंचे थे, जिसके बाद उनके एक साथी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इन सभी मजदूरों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार को जब रिपोर्ट प्राप्त हुई तो स्वास्थ विभाग के हाथ-पैर फूल गए क्योंकि 7 मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
वहीं दिल्ली से वापस लौटे एक अन्य युवक कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसका इलाज बरेली के कोविड-19 में चल रहा है। जिले में अब तक कुल 13 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 3 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं और 10 लोग अभी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
Published on:
17 May 2020, 7:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.