
Dr. Divya Mishra
पीलीभीत। विद्यार्थी परिषद की ओर से चल रहे है कार्यक्रम ‘‘मिशन साहसी’’ का आयोजन स्थानीय गांधी स्टेडियम में चल रहा है। कार्यक्रम में छात्राओं के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिले की सैकडों छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार व विश्ष्टि अतिथि पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी भाजपा नेत्री व क्षेत्र की जानीमानी महिला सर्जन डा0 दिव्या मिश्र रहीं।
सदर विधायक ने उत्साह वर्धन किया
कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा की एबीवीपी ने छात्राओं ने जो छात्राओं को शिक्षित व आत्मरक्षा करने का बीढ़ा उठाया है, वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। महिलाएं और छात्राएं हमारे भारतवर्ष के लिए विदेश से मेडल लाकर देश का सम्मान बढ़ाने का काम कर रही है। इन छात्राओं को आत्मसम्मान के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाने का जो कार्यक्रम ‘‘मिशन साहसी’’ चलाया जा रहा है वो एक सराहनीय कार्य है।
डा0 दिव्या ने दिए छात्राओं को टिप्स
भाजपा नेत्री व मशहूर महिला सर्जन डा0 दिव्या मिश्रा ने कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत की सबसे बड़ी शक्ति नारीशक्ति है। इन्हें किसी से डर कर जीने की आवश्यकता नहीं है, आवश्यकता होने पर नारी सरलता से जटिलता की ओर उन्मुख हो सकती है। आज बहने भी बाहें फैलाकर खुले आसमान में उड़कर नए आयाम पर पहुँच रही है। एबीवीपी के खेल प्रशिक्षण से जो इन के अंदर छिपी प्रतिभा है, उस प्रतिभा को बाहर निकालने का काम ‘‘मिशन साहसी’’ में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम कह सकते हैं कि इस कार्यक्रम के बाद पीलीभीत की छात्राओं मे आत्मबल के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान डा0 दिव्या ने छात्राओं अपने जीवन के भी कुछ गुर सिखाए। उन्होने छात्राओं से कहा कि हममें वो शक्ति है कि कभी हम देवी होते हैं, तो कभी लता मंगेशकर या फिर गीता फोगट, तो कभी रणभूमि में रानी लक्ष्मीबाई बन जाती है।
Updated on:
31 Oct 2018 03:01 pm
Published on:
31 Oct 2018 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
