दी गई ये जानकारी
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों ने समस्याओं को बताया कि अमरिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गड्ढे है, उन्हे मिट्टी डालकर भर दिया जाये, जिससे की कांवडियों को कोई परेशानी का सामना न करने पडे़, तहसील पूरनपुर क्षेत्र के धनाराघाट मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था व शेरपुर में पुलिस व्यवस्था कराई जाये जिससे कि कांवड यात्रा में कोई बाधा उत्पन्न न होने पाये, इसके साथ ही साथ पशु पालकों के लिये निर्देशित किया कि अपने अपने जानवरों को खुले में न छोडे तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।