पीलीभीत। बीसलपुर के जोगीठेर गाँव में पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर हत्या और लड़का पक्ष की तरफ से घर में घुस कर मारपीट,तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।