3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
खनन माफियाओं पर हुई बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
Play video

खनन माफियाओं पर हुई बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

खनन माफियाओं के विरुद्ध जिले में पहली बार हुई इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं के हौसले पस्त होते नज़र आ रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 May 2018, 8:34 PM IST

पीलीभीत। जिलाधिकारी की सूचना व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी मशीनें अवैध खनन करते पकड़ी गई हैं। पूरी कार्रवाई के दौरान 31 लोगों के खिलाफ अवैध खनन में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। ये कार्रवाई जिले के थाना जहानाबाद व बिलसण्डा में हुई। पीलीभीत जिले में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है, जिसकी सूचना लगातार जिलाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र को मिल रही थी। बीते दिन जिलाधिकारी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने जहानाबाद व बिलसण्डा थाना पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां धडल्ले से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। जिले के कुछ प्रशासनिक अधिकारी ये देखकर भी इसको अनदेखी कर देते हैं। जहानाबाद थाना पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों संग जब छापामार कार्रवाई की तो क्षेत्र के अलग अलग गांवों से 17 ट्रैक्टर-ट्राली और 5 जेसीबी मशीनों के साथ 19 लोगो को अवैध खनन करते पकड़ा है। वहीं बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चपरौआ में अवैध खनन कर रहे 10 ट्रैक्टर ट्रालियों व 1 जेसीबी मशीन 12 लोगों गिरफ्तार किया है। दोनों थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं पकड़ी गई टैक्टर-ट्रालियां व जेसीबी मशीन सीज कर दी गई हैं। खनन माफियाओं के विरुद्ध जिले में पहली बार हुई इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं के हौसले पस्त होते नज़र आ रहे हैं।