पीलीभीत। अवैध खनन की शिकायत पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि ने खनन पॉइंट पर छापा मारा है। सूचना पर एसडीएम, सीओ व पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई। आरोप है कि खनन ठेकेदार जेसीबी मशीनें व डम्पर लगाकर खनन का कार्य कर रहे हैं। वहीं खनन ठेकेदार का आरोप है कि विधायक उनसे पैसों की मांग कर रहे थे जिसे पूरा न करने पर उन्होंने कार्रवाई की है। प्रशासन अपनी रिपोर्ट बनाकर विधिक कार्रवाई करने की बात कह रहा है।