4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीडीओ की समीक्षा में 21 अधिकारी फेल, कारण बताओ नोटिस जारी

खराब प्रगति को लेकर उन्होंने 21 ग्राम विकास पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस स्वच्छ भारत मिशन में की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना से भी असंतुष्ट
2 min read
Google source verification
cdo

cdo

पीलीभीत। सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन व प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए उनकी खराब प्रगति को लेकर उन्होंने 21 ग्राम विकास पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए जिले में स्थिति असंतोषजनक मानते हुए खंड विकास अधिकारियों से योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देष दिये है कि वे तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जानिए इनपर हुई कार्रवाई और क्यों
मुख्य विकास अधिकारी राजीव मिश्र ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। उन्होंने फोटो अपलोडिंग की खराब स्थिति पर 21 ग्राम पंचायतों के विकास अधिकारियों को कारण बताओं को नोटिस जारी किया। इनमें बरखेडा, बिलसंडा, बीसलपुर, ललौरीखेडा, पूरनपुर, मरौरी और अमरिया ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी शामिल है। इनमें भगवत शरण, रामप्रकाश, सुबोध कुमार, रजत सक्सेना, अतुल गंगवार, ओमप्रकाश, ओपी माथुर, अवनीश, विवेक वर्मा, मोहम्मद रिजवान, रामप्रकाश, जमालुउद्दीन, प्रवीण मोर्य, राजकुमार वर्मा, करन सिंह नवियाल, मेवालाल, लालबहादुर मोर्य, प्रेमशंकर, अखिलेश गुप्ता और धर्मेंद्र कुमार शामिल है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति से भी असंतुष्ट
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए जिले में स्थिति असंतोषजनक मानते हुए खंड विकास अधिकारियों से योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देष दिये है कि वे तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने 2018-19 के सभी अनुसूचित जाति के जियो टैग पूर्ण किये जाने, .2017-18 के अवशेष जियो टैग करने, स्वीकृति के सापेक्ष सभी के एक एफटीओ करने तथा तृतीय एफटीओ के सापेक्ष आवासों की पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। समीक्षा में पाया गया वर्ष 2017-18 मे ंविकास खंड अमरिया में 12, बरखेडा में 12, बिलसंडा में 15, बीसलपुर में सात, ललौरीखेडा में 4, मरौरी में 15 और पूरनपुर में 41 सामान्य जाति का लक्ष्य जोढ़ दिया है। किसी भी विकासखंड में अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र लाभार्थी नहीं मिल रहे है, इसका प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया है। इसके अलावा अमरिया में 75, बीसलपुर में 77 और पूरनपुर में 586 लाभार्थियां प्रथम किस्त एफटीओ नहीं लगाया गया है। अमरिया में 4, बरखेडा मे ं60, बीसलपुर में 24, ललौरीखेडा में 12, और पूरनपुर में 324 आवासों की तृतीय किस्त के सापेक्ष पूर्णता अवशेष है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 26 नवंबर तक सभी अवशेष जियो टैग, स्वीकृति के सापेक्ष लाभार्थियों के खाते में धनराशि हस्तांतरण अनिवार्यतः हो जाए नहीं तो कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर देंगे।