पीलीभीत।भाजपा की जीत की खुशी में एक भाजपा कार्यकर्ता ने फेसबुक पर तमंचा लहराते हुए फोटो अपलोड कर दी। फोटो अपलोड होने के कुछ समय बाद ही वायरल हो गई। हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ता की वॉल से ये फोटो हटा दी गई। फोटो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दी है जबकि भाजपा कार्यकर्ता ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है।