29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान बीमा लेकर करें खेती, जरूरत पर मिलेगी सरकारी मदद: मेनका गांधी

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर आईं हैं। पहले दिन जनसभाओं को संबोधित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 22 Jan 2018, 10:22 AM IST

Maneka Gandhi

Maneka Gandhi

पीलीभीत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व पीलीभीत की सांसद मेनका संजय गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जनवरी को पीलीभीत पहुंचीं। वे यहां तीन दिवसीय दौरे पर आई हैं। पीलीभीत पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका खमरिया पुल पर जोरदार स्वागत किया।

जनसभाओं को संबोधित कर सरकारी योजनाएं बताईं
कार्यक्रम के पहले दिन केंद्रीय मंत्री ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए स्थानीय लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और उसका लाभ उठाने के लिए कहा।

राशनकार्ड और आधारकार्ड है जरूरी
केंद्रीय मंत्री ने लोगों को बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशनकार्ड और आधारकार्ड बनवाना जरूरी है। इसलिये अपना आधार और राशनकार्ड जरूर बनवाएं। इससे किसान आसानी से बीमा लेकर खेती कर सकेगा और जरूरत पड़ने पर उनको सरकारी मदद भी मिलेगी। इस बीच उन्होंने लोगों से कहा कि यदि योजनाओं का लाभ उठाने में किसी स्तर पर कोई अड़चन आती है तो वे उन्हें शिकायत भेजकर अवगत कराएं।

छ: लाख से ज्यादा लोगों के पास गैस सिलेंडर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले में छः लाख से ज्यादा गरीबों को गैस सिलेंडर कनेक्शन मिल चुके हैं। जो लोग रह गए हैं, उनको भी जल्द ही कनेक्शन मिल जाएंगे। युवाओं और बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र खुलवाए गये हैं, जिसके माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क ट्रेनिंग से लेकर जॉब या अपना स्वयं का कारोबार कर सकते हैं।

गरीबों के लिए 26 हजार आवास
मेनका गांधी ने बताया कि गरीबों के लिए उन्होंने 26 हजार आवास और मंजूर कराये हैं, दिव्यांगों को उनकी जरूरत के हिसाब से हजारों उपकरण भिजवाये हैं, जो 23 जनवरी को मंडी समिति ग्राउंड में वितरित किये जायेंगे। अगले माह फरवरी में आर्थिक रूप से कमजोर 51 कन्याओं की वह पूरे आदर सत्कार के साथ शादी कराएंगी। उन्होंने इच्छुक परिवारों से शीघ्र ही संसदीय कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।

जनसमस्याएं भी सुनीं
जनसभा के बाद उन्होंने गांवों में जनसमस्याएं भी सुनीं, जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राशनकार्ड, बिजली बिल में धांधली और आवासों को लेकर थीं। मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसभाओं में उनके साथ दिल्ली से आये उनके सचिव कमलकांत, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्रभारी विवेक चौहान, प्रवक्ता एम.आर. मलिक, स्थानीय प्रतिनिधि डॉ बांकेलाल गंगवार, सोनू वाल्मीकि, बबलू गुप्ता, नरेंद्र गंगवार, सतीश गुप्ता, राधे गंगवार, हरिओम गंगवार, हरीश श्रीवास्तव आदि थे।