पीलीभीत। चाइल्डलाइन कोलैबोरेटिव पीलीभीत ने चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह का आज रेलवे स्टेशन पीलीभीत पर चाइल्डलाइन के बैनर पर हस्ताक्षर कर शुरूआत की गई। इस दौरान बताया गया कि चाइल्डलाइन 1098 एक ऐसी हेल्पलाइन है जोकि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की एक परियोजना है, जो 0-18 वर्ष के बीच के बेबस, बेसहारा व मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद चाइल्डलाइन के टोलफ्री नंबर 1098 पर 24 घंटे मदद करती है। इसके साथ ही जागरूकता हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन समय समय पर किया जाता है।
यह चला अभियान कोलैब सेन्टर ने आज से चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह की शुरूवात हस्ताक्षर अभियान से की। चाइल्डलाइन कोलैब की टीम ने आज यह हस्ताक्षर अभियान रेलवे स्टेशन पर शुरू किया। यहां मौजूद यात्रियों को टोलफ्री नंबर 1098 की जानकारी देते हुए कहा गया कि हम सब साथ मिलकर वृहद स्तर पर बच्चों की सहायता का कार्य कर सकते है। बच्चे बहुत ही कोमल होते है, उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का दायित्व हम सभी पर है। चाइल्डलाइन टीम ने यात्रियों एवं उपस्थित लोगों को बताया कि जब कभी भी आप किसी 0-18 वर्ष के बीच के बच्चे को अकेला लावारिस, बंधुआ मजदूरी, शारीरिक शशण, बाल विवाह इत्यादि होता हुआ देखें तो तुरन्त टोलफ्री नं0 1098 पर सूचना दें।
यह रहे मौजूद कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे प्रशासन, राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल एवं चाइल्डलाइन समन्वयक निर्वान सिंह, काउंसेलर शिवाली गंगवार, टीम मेम्बर नगमा खान, नगमा अंसारी, नरेश कुमार एवं वसीम राजा का भी सहयोग रहा।