28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
देवरिया मामले के बाद जिला प्रशासन ने यहां किया महिला स्वाधार गृह का निरीक्षण, 32 की जगह मिलीं सिर्फ सात लड़कियां
Play video

देवरिया मामले के बाद जिला प्रशासन ने यहां किया महिला स्वाधार गृह का निरीक्षण, 32 की जगह मिलीं सिर्फ सात लड़कियां

महिला स्वाधार गृह का किया गया निरीक्षण, संचालिका से मांगा जवाब।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 9 Aug 2018, 2:30 PM IST

पीलीभीत। देवरिया कांड के बाद प्रशासन की नींद टूटी जिसके बाद पीलीभीत में चल रहे महिला स्वाधार गृह का निरीक्षण किया गया। इस स्वाधार गृह में घर से भागी हुई या फिर खोई हुई लडकियों को बाल कल्याण समिति और न्यायालय के आदेश पर रखा जाता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने लखनऊ की स्वयंसेवी संस्था की ओर से संचालित स्वाधार गृह का तीन घंटे निरीक्षण किया, जिसमें वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान यहां से सात लड़कियां मिलीं जबकि यहां के रजिस्टर में 32 लड़कियां होना दिखाया गया है। जिलाधिकारी ने स्वाधार गृह की संचालिका नीलम गुप्ता से इसपर जवाब मांगा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वाधार गृह की निरीक्षण आख्या डीएम को दे दी है। कार्रवाई की आख्या शासन को भेजी जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान मीडिया को दूर रखा गया।