नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि ये कानून शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है, नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पाकिस्तान में हिंदू सिख की आबादी 23 प्रतिशत थी, जोकि अब घटकर 3 प्रतिशत रह गई है। ये आबादी आखिर कहां गई? उस समय पाकिस्तान व अफगानिस्तान में इनका उत्पीड़न हुआ और हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध और पारसी वहां से भागकर हिंदुस्तान आ गए। आज पीलीभीत के आसपास ही करीब एक लाख शरणार्थी हैं जिसमें से ज्यादातर दलित हैं।