3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महागठबंधन को लेकर मेनका गांधी ने सुनाई ये कहानी, देखें वीडियो

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने चार साल की उपलब्धियां बताईं
2 min read
Google source verification
maneka gandhi

maneka gandhi

पीलीभीत। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का कहना है कि मोदी सरकार ने पिछले चार साल में जितने कार्य किए हैं, उतने कभी नहीं हुए। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर महागठबंधन की बात उन्होंने एक कहानी सुनाई।

यह भी पढ़ें

शाहजहांपुर जिला अस्पताल बना दलालों का अड्डा, डीएम तक पहुंची शिकायत

दूल्हा कौन बनेगा

मेनका गांधी ने महागठबंधन की तुलना किसी राजा की बेटी के स्वयंवर से की। उन्होंने कहा कि राजा के दरबार में जो कोई भी शिव का धनुष उठाकर तोड़ेगा वो ही बनेगा सबकुछ। तो उस वक्त सभी एक हो गये और धनुष उठाने की बात करने लगे। सभी ने मिलकर धनुष उठाया और तोड़ दिया लेकिन वर कौन बना, यह भी तो परेशानी है। यह है महागठबंधन। अगर यह सब मिलकर शिव का धनुष उठा भी लेते हैं तो इनमें से दूल्हा कौन बनेगा? महागठबंधन के दूल्हा के बारे में पूछा तो वो बोली कि मैं कौन होती हूं बनाने वाली? उन्होंने विश्वास जताया कि हम सत्ता में वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें

कारखाने के मालिक ने कारीगर पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

सोचा भी नहीं था कि हर घर में शौचालय बनेंगे

मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए मेनका गांधी ने पीलीभीत में हुए विकास पर कहा- मैं पहले भी दूसरी सरकारों में सांसद रही। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा आयेगा कि हर घर में शौचालय बनेंगे। हर गांव में बिजली आएगी। हर घर में गैस कनेक्शन आएंगे। हर किसी का बैंक में खाता खुलेगा। उन्होंने इतिहास के पन्नों को खोलते हुए बताया कि पहले गैस के एक सांसद को सौ कूपन ही मिलते थे, घबराहट होती थी कि किस-किस को दूं। आज दो साल में एक लाख परिवारों को गैस कनैक्शन दिये। पहले कहा जाता था कि गैस है ही नहीं, लेकिन अब कहां से आ रही है। पहले बोला जाता था कि बिजली नहीं है तो अब कहां से बिजली की तार, खम्बे, बिजली कहां से आ रही है।

यह भी पढ़ें

VIDEO वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने आरक्षण पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

यह भी पढ़ें

कारखाने के मालिक ने कारीगर पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल