ये है मामला
कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा स्थित डाक्टर प्रिया पाण्डेय के क्लीनिक के सामने एक जीर्ण-क्षीर्ण मकान है, जिस पर पैतृक सम्पत्ति वारिसान अनुसार 6 भाई व दो बहनों का स्वामित्व है। बताते हैं कि आपसी बंटवारे के विवाद को लेकर करीब एक करोड़ के इस मकान का आधा हिस्सा नगर के संजीव मेडीकल एजेन्सी स्वामी संजीव गुप्ता ने करीब चौथियाई कीमत से भी कम में खरीदकर गुपचुप तरीके से बैनामा करा लिया। बैनामा कराने के बाद मकान के आधे हिस्से के स्वामियों को जानकारी दिए, बिना दबंगई के बल पर कुछ कथित भाजपा नेताओं व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों साथ लेकर संजीव गुप्ता के परिवार के लोगों ने मकान को तोड़कर अपना कब्जा करने की नियत से निर्माण कार्य शुरु करा दिया।