की गई थी शिकायत
विधायक ने कहा कि उनके द्वारा शिकायत की गयी थी, खनन ठेकेदारों के पास 25 घन मीटर की परमीशन थी और उन्होने 85 घन मीटर रेत खनन कर लिया था। यह लोग जिस तरह से काम कर रहे थे वैसे तो हमारा देवहा पुल ढ़ह जायेगा, हमारा उनसे सिर्फ इतना कहना था कि यह लोग नियमानुसार काम करें। वो अपने काम के मानक पूरे करें जो मैंने उनसे कहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की और कमियां पाते हुये जिलाधिकारी ने उनका काम रूकवा दिया।जिलाधिकारी आगे और बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।