23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के निजी वाहनों की बनाई जा रही सूची

प्रधानमंत्री की 21 जुलाई की किसान कल्याण रैली के लिए 1500 निजी वाहन 150 बसों का अलग से किया जा रहा है इंतजाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 15 Jul 2018, 8:30 PM IST

Narendra Modi

पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के निजी वाहनों की बनाई जा रही सूची

पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाली किसान कल्याण रैली की सफलता के लिए जिले भर के भाजपा समर्थकों के निजी चौपहिया वाहनों की सूची बनाई जा रही है। जिले से 150 बसों और 1500 निजी चौपहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं और योजनाओं के लाभार्थियों को शाहजहांपुर ले जाने में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है।

1500 निजी वाहनों की सूची

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि 21 जुलाई को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली किसान कल्याण रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। जिले में प्रत्येक बूथ से एक निजी चौपहिया वाहन में किसानों और कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने की योजना है। जिले में डेढ़ सौ बसों की भी व्यवस्था की जा रही है, जिनमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, जनपद के किसान और पार्टी कार्यकर्ता शाहजहांपुर पहुंचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि रैली की सफलता के लिए जिले भर में भाजपा के समर्थकों के पास उपलब्ध निजी वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस काम में लगा दिया गया है कि निचले स्तर तक जाकर निजी वाहन स्वामियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और उनके वाहन का नंबर नोट कर लें ताकि सभी को किसान कल्याण रैली में ले जाया जा सके। उन्होंने बताया बूथ स्तर तक के लोगों को रैली में ले जाने के लिए डेढ़ सौ बसों का भी इंतजाम किया जा रहा है। रैली में जाने के लिए जन सामान्य को जागरूक करने के लिए पत्रक भी वितरित किए जाएंगे।

16 को सीएम योगी करेंगे समीक्षा

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने बताया कि 21 जुलाई को होने वाली किसान कल्याण रैली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए सभी जिला पदाधिकारियों और मंडल इकाई के पदाधिकारियों को लगा दिया गया है। मंडल स्तर पर बैठक हो रही हैं।उन्होंने बताया 16 जुलाई को शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आकर बैठक करेंगे। जिले के सभी जनप्रतिनिधि भी रैली की सफलता के लिए जुट गए हैं।