8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर कक्षा नौ की छात्रा से रेप, शिकायत करने पर मां को पीटा

इस दौरान न तो किशोरी का मेडिकल कराया गया और न ही कोई अन्य कार्रवाई आरोपी के खिलाफ की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

jitendra verma

•

Updated: 16 Jun 2019, 7:07 PM IST

Rape of class nine student by mocking marriage, beaten mother

शादी का झांसा देकर कक्षा नौ की छात्रा से रेप, शिकायत करने पर मां को पीटा

पीलीभीत। न्यूरिया इलाके की रहने वाली किशोरी के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप किया। लड़की की मां को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने युवक के परिजनों से इस बात की शिकायत की। जिसके बाद उसकी घर में घुस कर पिटाई कर दी गई। घटना की तहरीर न्यूरिया पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह कर मामले को टाल दिया। जिसके बाद किशोरी की मां ने एसपी से मामले की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को मार कर पति ने कर ली ख़ुदकुशी

शिकायत करने पर पीटा

न्यूरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी 16 साल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी के रहने वाले युवक ने तीन साल पहले उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि इसकी जानकारी जब किशोरी की मां को लगी तो वो युवक के परिजनों से बातचीत करने गई तो युवक के परिजनों ने गलती मानने की जगह झगड़ा करना शुरू कर दिया और तीन जून को उसके घर में घुस कर पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें

तमंचा लहराकर मनाया भाजपा की जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

एसपी ने दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

किशोरी की मां ने इसकी शिकायत उसी दिन न्यूरिया पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और जांच के नाम पर मामले को लटकाए रखा। इस दौरान न तो किशोरी का मेडिकल कराया गया और न ही कोई अन्य कार्रवाई आरोपी के खिलाफ की गई। स्थानीय पुलिस से निराश होकर किशोरी की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।