
Thana Gajraula
पीलीभीत। हाईस्कूल की एक छात्रा ने शोहदे से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। आरोपी शोहदा स्कूल के वक़्त रास्ता रोककर छात्रा को तंग करता था। छात्रा ने स्कूल भी बदला और पुलिस से भी शिकायत भी की लेकिन आरोपी नहीं माना। जिसके बाद छात्रा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी सहित उसकी माँ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया हैं और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही हैं। घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा कालोनी की हैं।
यह हुई घटना
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के भूड़ा कालोनी की रहने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा कालोनी के ही संजय गांधी मैमोरियल स्कूल में हाईस्कूल की पढ़ाई करती थी। स्कूल आते-जाते वक्त पास के ही गांव कंजा हरईया का रहने वाला सूरज छात्रा का रास्ता रोक कर शादी का दबाब बनाता था। छात्रा ने आरोपी की शिकायत अपने परिवार से की थी, तो परिजनों ने थाने में आरोपी की शिकायत करी और छात्रा का स्कूल बदलते हुए आदर्श किसान इंटर कालेज में एडमीशन करा दिया। लेकिन न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही आरेपी माना। बीते दिन भी छात्रा जब कालेज से घर आ रही थी तभी सूरज ने रास्ते में रोककर उसपर शादी का दबाब बनाया आरोपी के साथ उसकी माँ मैना मंडल भी थी। साथ ही धमकी दी अगर उससे शादी नहीं की तो उसका जीना-हराम कर देगा। जिसके बाद छात्रा ने घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है और परिवार वालो की तहरीर पर आरोपी सूरज व उसकी माँ मैना मंडल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस का अब कहना हैं कि जल्द ही आरोपियो की गिरफ्तारी की जायेगी। पुलिस को छात्रा के शव के पास से सुसाईड नोट भी मिला हैं जिसकी जांच चल रही हैं।
Published on:
24 Oct 2018 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
