2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की लाश से लिपटकर रो रहा था बेटा, तभी पुलिस के इस खुलासा से उड़े सभी के होश

मां की लाश से बेटा लिपटकर दहाड़े मारता हुआ रो रहा था, लेकिन पुलिस ने जो खुलासा किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 17 Jun 2018, 10:36 AM IST

murder

murder

पीलीभीत। मां की लाश से बेटा लिपटकर दहाड़े मारता हुआ रो रहा था, लेकिन पुलिस ने जो खुलासा किया, उस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। आखिर ये सब हुआ कैसे, क्या वजह थी, कि बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मां की हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया है।

ये है मामला
घटना 12 मई को थाना बिलसंडा पुलिस को कस्बे के व्यापारी राहुल जायसवाल को सूचना दी कि उसकी मां ने फांसी लगा कर जान दे दी। मामला सुसाइड का था, पुलिस ने मौके पर आ कर उमा जायसवाल के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के कई दिन के बाद जब पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीएम रिपोर्ट में उमा की मौत गला दबाकर होने से लिखी थी। पुलिस ने अपनी तरफ से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में हत्यारा और कोई नहीं मां के शव के साथ सर पटक-पटक के रोना वाला उसका बेटा और बेटे की प्रेमिका निकली।

इसलिए हुई हत्या
पुलिस की मानें तो राहुल अपनी प्रेमिका प्रियंका पाण्डेय के साथ शादी करना चाहता था। राहुल और प्रियंका बीते 2 साल से एक साथ घर में मां के विरोध करने पर भी रहते चले आ रहे थे, लेकिन जाति अलग-अलग होने के कारण मां दोनों की शादी में रोड़ा बनी हुई थी। इसलिये दोनों ने मां को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। राहुल ने 12 मई को उमा की गला दबाकर हत्या करके घर के अंदर की जाल में साड़ी बांध कर मां को फांसी के फंदे पर टांग दिया और घर से बाहर चला गया। नाटकीय ढंग से मौहल्ले के लोगों ने बेटे राहुल को सूचना दी कि तुम्हारी मां ने फांसी लगा ली, राहुल ने तुरन्त पुलिस को झूठा सुसाइड नोट दिखाकर मां की फांसी की सूचना पुलिस दे दी।


इस तरह रची कहानी
घटना वाले दिन पुलिस को सूचना राहुल ने दी थी कि मां ने सुसाइड कर लिया है। फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई और शव को पीएम के लिये भेज दिया। लेकिन पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुयी। पुलिस ने फिर जांच शुरू की धाराएं बदली गई, पता चला कि राहुल का एक ब्राह्मण लड़की से प्रेम था। मां शादी के लिये तैयार नहीं थी, प्रेमिका और लड़के ने प्लान करके मां को मार कर लटका दिया और पुलिस को गलत सूचना दी। दोनों ही आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं और उन्हे जेल भेज दिया गया है।