21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत

पीलीभीत की फिज़ा खराब करने का प्रयास, डीएम व एसपी ने संभाली कमान

मामूली सी बात का बन गया बतंगड़, जमकर मारपीट, हवाई फायरिंग के साथ हुआ पथराव, दर्जन भर घायलों में पुलिस भी, दर्जनों नामजद सहित अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज, दर्जन भर गिरफ्तार

Google source verification

पीलीभीत। पूरे देशभर में लोग दशहरा मना रहे थे और रावण को जलाकर असत्य पर सत्य की जीत की खुशियॉ मना रहे थे कि पीलीभीत में रावण दहन के बाद एक ऐसा माहौल बन गया कि पुलिस को रातभर पहरा देना पड़ा। यहां मामूली सी बात को इतना बड़ा सांप्रादायिक रंग देने का प्रयास किया गया जिसमें कई लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर में बीते दिन एक साइकिल टकराने पर देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसको लेकर जमकर पथराव हुआ और हवाई फायरिंग तक हुई, जिसमें स्थानीय लोग व कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुये हैं। सूचना पर डीएम एसपी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। देर रात तक मौके पर पुलिस तैनात रहा।

यह हुयी घटना
पीलीभीत शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर में रात करीब 9.30 बजे शिवम साइकिल से आ रहा था। बताया जा रहा हैं कि उसकी साइकिल के ब्रेक कम थे इसलिए वह चिल्लाता हुआ आ रहा था। इस पर दूसरे समुदाय के युवक ने गाली दे दी, शिवम ने जब यह बात अपने घर जाकर बताई तो इसपर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आने पर हालात अनियंत्रित हो गए, इसी बीच किसी ने हवाई फायरिंग भी कर दी। सूचना पर डीएम डॉ अखिलेश मिश्रा, एसपी बालेंदु भूषण सिंह और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हालात पर काबू करना शुरू कर दिया। काफी देर बाद जब पुलिस ने चेतावनी दी तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन इस बीच करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये जिसमें पुलिस भी शामिल है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके की नज़ाकत देखते हुये अभी भी कई थानों की फोर्स और पीएसी बल तैनात है।

मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने बताया कि मामूली से विवाद को बहुत बड़ा रंग देने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस व प्रशासन की सूझबूझ से असमाजिक तत्वों की मंशा पर पानी फेर दिया गया हैं। कई थानों का पुलिस फोर्स मय पीएसी के मौके पर मौजूद हैं। पथराव में कुछ लोग घायल हुये हैं जिनका इलाज चल रहा हैं बाकि कुछ लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। बाकियों की तलाश पुलिस कर रही हैं। माहोल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा।