पीलीभीत। नगर पालिका पीलीभीत में अध्यक्ष पद की लड़ाई में भाजपा के सूरमा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं, तो पहले स्थान पर बहुजन समाज पार्टी की नसरीन अंसारी ने 280 वोटों की बढ़त बना ली है। बता दें कि पीलीभीत मेनका गांधी का गढ़ जाना जाता है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी विमला जैसवाल और बहुजन समाज पार्टी की नसरीन अंसारी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की डॉ. दिव्या मिश्रा चुनाव मैदान में हैं।