22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में महिला के साथ युवक ने की ‘गंदी बात’, जमकर लगी चप्पलों से पिटाई, देखें वीडियो

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पीछे खड़ा युवक मुझसे छेड़खानी कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल में महिला के साथ युवक ने की ‘गंदी बात’, चमकर लगी चप्पलों से पिटाई, देखें वीडियो

अस्पताल में महिला के साथ युवक ने की ‘गंदी बात’, चमकर लगी चप्पलों से पिटाई, देखें वीडियो

पीलीभीत। इलाज के लिए जिला अस्पताल आई महिला से छेड़खानी करना युवक को भारी पड़ गया। छेड़छाड़ के आरोपी की महिला ने जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी। वहीं किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें- टूंडला विधानसभा उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे फिरोजाबाद, इस मैदान पर करेंगे जनसभा

यह भी पढ़ें- पुलिस कार्रवाई के डर से किशोर ने लगाई फांसी, देखें वीडियो

मामला कुछ यूं है कि पीलीभीत जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी थी, तभी उसी दौरान लाइन में खड़ी एक महिला अपने पीछे खड़े युवक पर अचानक आग बबूला हो गई। महिला ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पीछे खड़ा युवक मुझसे छेड़खानी कर रहा था। जब महिला हिम्मत जुटाते हुए युवक पर हमलावर हुई तो पास में खड़ी भीड़ भी युवक पर हमलावर हुई लेकिन आरोपी युवक मौका देख भीड़ से बचकर भाग गया।

यह भी पढ़ें- UP Police और शार्प शूटर बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, तीन जिलों में है आतंक

महिला से हुई छेड़छाड़ से अस्पताल में हंगामा मच गया, आनन फानन में सभी डॉक्टर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया।