बेहद शातिर है बदमाश
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्त में आया बदमाश बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। लूट, हत्या और डकैती अब उसका पेशा बन चुका है। आगरा, मथुरा व हाथरस थाना क्षेत्रों में इसका आतंक था। अजीत ने दो साल पहले जनपद हाथरस (Hathras) में अपने सगे मामा के साले की भी हत्या कर दी थी। उसने 20 अगस्त को आगरा के मागरौल गूजर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड मैनेजर रूपेन्द्र कुमार की हत्या कर करीब एक लाख रुपये लूट लिये थे।