10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कार्रवाई के डर से किशोर ने लगाई फांसी, देखें वीडियो

-जलेसर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने से भयभीत था -खेत में पेड़ पर लटका मिला विकास का शव -आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Sep 2019, 12:59 PM IST

Student Suicide :

Student Suicide :

एटा। जलेसर थाना क्षेत्र स्थित कलोन्दी गाँव में 16 वर्षीय किशोर का फंदे से लटकता शव मिला है। गाँव के ही व्यक्ति पर परिजनों ने आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया है। एक दिन पहले ही जलेसर थाने में किशोर के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस ने बगैर जांच किये चोरी के शक में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद किशोर दहशत में आ गया था। रात को फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। किशोर के आत्महत्या करने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

UP Police और शार्प शूटर बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, तीन जिलों में है आतंक

शुक्रवार से गायब था

बीते शुक्रवार से कलोन्दी गांव निवासी विकास लापता था। परिजनों ने रिश्तेदारी से लेकर हर जगह विकास की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पूरे दिन तलाश करने के बाद दूसरे दिन देर रात विकास का शव गांव से थोड़ी ही दूर स्थित खेत में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव को देखकर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

यह भी पढ़ें

आईपीएस की बनाई फर्जी आईडी और करने लगा युवती से चैटिंग

नेत्रपाल ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बताया जा रहा है करीब एक सप्ताह पूर्व गांव के ही रहने वाले नेत्रपाल सिंह के घर में चोरी हुई थी। चोरी होने के एक सप्ताह बाद नेत्रपाल ने चोरी के मामले में विकास को आरोपी बनाते हुए थाना जलेसर में तहरीर दी थी। इसके बाद से विकास पुलिस की कार्यवाही को लेकर दहशत में था। विकास के भाई सत्यवीर सिंह का आरोप है कि नेत्रपाल सिंह, जयपाल सिंह, मुकेश व चौहान सिंह विकास को चोरी के झूठे आरोप में फंसाना चाहते थे। इसके चलते विकास ने फांसी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें

थाने में खुद को आग लगाने वाले पति की मौत, पत्नी गंभीर, पुलिस विभाग में खलबली

जांच की जा रहीःएएसपी

एएसपी एटा संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।