15 से 20 सितंबर के बीच में लगेगा कार्यक्रम
भाजपा नेताओं की मानें तो मुख्यमंत्री का आगमन 15 से 20 सितंबर के बीच में कभी भी हो सकता है। उनके आगमन को लेकर टूंडला नगर का ठा. बीरी सिंह कॉलेज का मैदान तय किया गया है। वह यहां के मंच से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। टूंडला विधानसभा में उप चुनाव आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई है। अब इस सीट पर सपा, बसपा और भाजपा तीनों की निगाह लगी हुई है।