
प्रेमिका के साथ होली खेलने में नाकाम हुए युवक ने खुद को मारी गोल
पीलीभीत। रंगों के त्यौहार होली पर प्रेमिका के साथ होली खेलने की चाह प्रेमी को भारी पड़ गई। प्रेमिका के घर होली खेलने पहुंचे युवक ने प्रेमिका के परिजनों के विरोध करने पर खुद को गोली मार ली और घायल अवस्था में अपने घर जा पहुंचा, जहां परिजनों उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साहूकार लाइनपार मोहल्ले के निवासी युवक अंकित दीक्षित अपनी प्रेमिका से होली मिलने उसके घर पहुंचा। आरोप है कि युवती के पिता ने अंकित को उसकी प्रेमिका से मिलने से रोक दिया जिसके बाद नाराज प्रेमी ने खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में ही अंकित अपने घर पहुंचा, परिजनों ने घायल अंकित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर भर्ती कराया जहां उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं युवती के परिवारीजनों ने खुद थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी है कि अंकित शराब के नशे में धुत होकर उनके घर में घुस आया और लड़की से मिलने की बात कहने लगा। जब परिजनों ने विरोध किया तो खुद को गोली मारकर परिजनों को फंसाने की धमकी देते हुए खुद के गोली मार ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
11 Mar 2020 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
