
महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण का बिल पास, मिलेगा 16 प्रतिशत कोटा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण का बिल पास हो गया है। राज्य सरकार ने शिक्षा और रोजगार को लेकर मराठा समुदाय के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव रखा था। जिसको विधानसभा में पास कर दिया गया। आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में आयोग की प्रमुख सिफारिशों और उस पर सरकार की ओर से की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी दी। इससे पहले सीएम देवेंद्र फडनवीस ने एक दिसंबर को मराठा आरक्षण लागू करने का संकेत दिया था। इसके लिए शिवसेना और भाजपा ने व्हिप जारी कर अपने सभी सदस्यों को सदन में मौजूद रहने को कहा गया था।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एसबीसीसी) की रिपोर्ट
दरअसल, महारष्ट्र सदन में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया था, जब सदस्यों ने मराठा कोटा पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एसबीसीसी) की रिपोर्ट को सदन में पेश करने की मांग की। इस पर सीएम देवेंद्र फडनवीस ने विपक्षी दलों पर सदन की कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही फडनवीस ने आयोग की सिफारिशों पर कार्रवाई की रिपोर्ट को भी सदन में पेश करने की घोषणा की थी।
कई बार किया था महाराष्ट्र बंद
आपको बता दें कि मराठा आरक्षण को लेकर विभिन्न संगठनों ने कई बार महाराष्ट्र बंद किया था। इस दौरान
कई स्थानों पर भारी हिंसा भी हुई थी। यहां आगजनी और तोड़फोड़ के चलजते कई लोगों की जान चली गई थी। हिंसा की सबसे अधिक सूचनाएं पुणे में देखने को मिलीं थी। इस दौरान मराठा क्रांति मोर्चा और सकाला मराठा समाज ने मराठा सुमदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने की मांग उठाई थी।
Updated on:
29 Nov 2018 02:13 pm
Published on:
29 Nov 2018 02:03 pm
