15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2018-19ः BJP को मिला सबसे ज्यादा 742 करोड़ का चंदा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

धनराशि के मामले में बीजेपी से बहुत पीछे हैं कांग्रेस बीजेपी को मिला चंदा बाकी सभी दलों से भी ज्यादा बसपा को 20 हजार से ज्यादे का एक भी चंदा नहीं मिला
2 min read
Google source verification
bjp-tmc.jpeg

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यस्था में भले ही मंदी का दौर जारी है लेकिन चुनावी चंदा हासिल करने के मामले में राजनीतिक दलों के लिए मंदी जैसी कोई चीज नहीं है। बॉन्ड के जरिए किस पार्टी को कितना चंदा मिला इस बात को लेकर हर बार की तरह इस बार भी एडीआर एक रिपोर्ट पेश की है। एडीआर ने राष्ट्रीय दलों को 20 हजार रुपए से ज्यादा चंदे पर रिपोर्ट पेश की है।

2017-18 के मुकाबले 2018-19 में राष्ट्रीय दलों को चंदे में 481 करोड़ रुपये यानि 103 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे ज्यादा चंदा बीजेपी को मिला है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर है। हालांकि राशि के मामले में वह बीजेपी से बहुत ज्यादा पीछे रह गई है।

तो क्या मनीष तिवारी नहीं मानतें हैं राहुल गांधी को बेस्ट प्रेसिडेंट?

चंदे का ब्यौरा सौंपने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2019 थी। कांग्रेस, बसपा, एनसीपी और टीएमसी ने समय पर ब्यौरा सौंप दिया था। सीपीआई ने तीन दिन बाद जबकि सीपीएम ने 21 दिन और भाजपा ने 31 दिन बाद ब्यौरा सौंपा।

वर्तमान में चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त सात पार्टियों को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा हासिल है। इन पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बसपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, सीपीआई, सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस पार्टी काक नाम शामिल है।

दिल्ली हिंसा: SIT ने शुरू की जांच, लोगों से मांगे सबूत

एडीआर रिपोर्ट की प्रमुख बातें
1. सियासी दलों ने बताया कि उन्हें 20 हजार से ज्यादा की राशि के कुल 5520 चंदे मिले। ये राशि 951.66 करोड़ रुपए है।
2. अकेले भारतीय जनता पार्टी को 4,483 चंदे के जरिए 742.15 करोड़ रुपए मिले।
3. कांग्रेस को 605 चंदे के जरिए 148.58 करोड़ रुपए मिले।
4. भाजपा को मिला चंदा बाकी दलों कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम और टीएमसी से भी ज्यादा रहा।
5. बसपा ने बताया कि उसे 2018-19 के दौरान 20 हजार रुपए से ज्यादा का कोई चंदा नहीं मिला।