12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप आदमी पार्टी ने सुशील पर लगाया दांव, बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी AAP ने बिहार प्रदेश इकाई के लिए नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की AAP ने पुराने कार्यकर्ता सुशील सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया

2 min read
Google source verification
आप आदमी पार्टी ने सुशील पर लगाया दांव, बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष

आप आदमी पार्टी ने सुशील पर लगाया दांव, बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी ( AAP ) ने बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को पार्टी ने बिहार प्रदेश इकाई के लिए नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता सुशील सिंह ( Sushil singh ) को बिहार प्रदेश अध्यक्ष ( Bihar Pradesh President ) बनाया है। इससे पहले प्रशांत किशोर ( Prashant Kishor ) और AAP के बीच बातचीत की अटकलें भी लगती रही हैं।

दिल्‍ली हिंसा: ताहिर हुसैन ने कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- 'मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार'

सुशील सिंह AAP के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वह शुरुआती दौर में अन्ना आंदोलन और फिर अरविंद केजरीवाल के आंदोलन तथा पार्टी के गठन में भी साथ रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुशील सिंह को बिहार का अध्यक्ष बनाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, "शुरुआती दौर के आंदोलन से राजनीतिक सफर तक के जुझारू साथी और प्रिय अनुज सुशील सिंह को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई।"

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, राज्यस्तरीय टास्क फोर्स का किया गठन

सुशील सिंह का बिहार अध्यक्ष के रूप में चयन का फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई आप की पीएसी बैठक में लिया गया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएसी की बैठक में बिहार को लेकर हुए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि आंदोलन के दिनों से संगठन के प्रति दिन-रात समर्पित भाई सुशील सिंह जी को पार्टी की पीएसी द्वारा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय सिंह ने इस निर्णय को पार्टी के हित में बताते हुए कहा कि इस निर्णय के लिए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद और भाई सुशील सिंह जी को हार्दिक बधाई।

Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा नहीं मनाएंगे होली

संजय सिंह ने बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की एक तस्वीर भी जारी की है। इस तस्वीर में सुशील सिंह सीढ़ी पकड़कर आम आदमी पार्टी का झंडा-बैनर लगा रहे हैं। जारी की गई इस तस्वीर के साथ कहा गया कि ये जो व्यक्ति सीढ़ी पकड़कर बैनर लगवा रहा है, इसका नाम सुशील सिंह है। एक जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता हैं। आम आदमी पार्टी ने इन्हें बिहार का अध्यक्ष बनाया है। बिहार में इसी वर्ष अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास एक भी सीट नहीं है। पार्टी यहां नए सिरे से अपना संगठन तैयार करने में जुटी है। बिहार में सबसे अधिक 79 विधायक राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के हैं। वहीं जनता दल युनाइटेड ( JDU ) के 71 और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के 52 विधायक हैं।

Coronavirus: दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी पहुंच चुकी है भारत, PM बोले- घबराने की कोई जरूरत नहीं

बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 27 जबकि चार निर्दलीय विधायक हैं। इसके साथ ही यहां कई छोटी पार्टियों का प्रतिनिधित्व भी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए काम करने वाले प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।