
एक ट्वीट कर ट्रोल हो गई 'आप', भाजपा प्रवक्ता ने कहा- मर्द के बच्चे हो तो ट्वीट डिलीट न करना
नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति फिर से गरमा गई है लेकिन इस बार यह मामला आम आदमी पार्टी के एक ट्वीट को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। दरअसल आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को एक गलत ट्वीट कर दिया जिसके बाद से 'आप' सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से जैसे ही एक ट्वी़ट किया गया ठीक उसके चार मिनट के अंदर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंद्र पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया। उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शामिल करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा अगर मर्द के बच्चे हो तो ट्वीट डिलीट न करना। हालांकि जब आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया विंग को यह एहसास हुआ तो फौरन ट्वीट को डिलीट कर दिया। हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर चटखारे लिए।
आपको बता दें कि बुधवार को सुबह 10.20 बजे आम आदमी पार्टी की ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया। जिसमें एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर के साथ जो संदेश लिखा गया था उसमें मशहूर हिंदी शायर दुष्यंत कुमार की गज़ल की लाइनों को लिखा गया था ,”सिर्फ हंगामा खड़ा करना हमारा मकसद नहीं, सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए!” इसके अलावे आगे संदेश में लिखा गया था कि आम आदमी पार्टी वर्ष 2011 में देश को भ्रष्टाचार से बचा रही थी और अब 2018 में हम देश के लोकतंत्र बचा रहे हैं। जब भी भारत को बचाने की जरूरत पड़ेगी, आम आदमी पार्टी गलियों में उतरेगी और लड़ेगी।
आपको बता दें कि जब आम आदमी पार्टी की ओर से जब ट्वीट किया गया तो उसके ठीक चार मिनट के अंदर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में तजिंदर पाल सिंह ने लिखा ”सही कहा @ArvindKejriwal जी। Saving India frm Democracy & Supporting the Gandhi dynasty. अब मर्द के बच्चे हो तो ये डिलीट न करना।” बता दें कि हालांकि जब आप की सोशल मीडिया विंग को एहसास हुआ तो फौरन डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक लोगों ने सोशल मीडिया पर आप नेताओं पर जमकर चटखारे लिए।
Published on:
27 Jun 2018 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
