31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल के करीबी आशीष खेतान का डायलॉग कमीशन के वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा

आप नेता आशीष खेतान ने अपनी इस्तीफे को लेकर कहा है कि उन्होंने वकालत की प्रैक्टिस के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 18 Apr 2018, 12:59 PM IST

AAP leader Ashish Khetan

AAP leader Ashish Khetan

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी में बड़े बदलावों का दौर जारी है। कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद AAP नेता और दिल्‍ली डायलॉग कमीशन के वाइस चेयरमैन आशीष खेतान ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। इससे पहले कुमार विश्वास को उनके पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के अंदर ये बड़ा चेंज है। आशीष खेतान को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का काफी करीबी माना जाता है।

आशीष खेतान ने बताई इस्तीफे की वजह

अपने इस्तीफे को लेकर किसी विवाद से बचने के लिए आशीष खेतान ने कहा है कि वह वकालत की प्रैक्‍टिस करने के लिए इस्‍तीफा दे रहे हैं। किसी राजनीतिक दबाव या फिर कोई विवाद की वजह से उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

पार्टी के 9 सलाहकारों की भी हुई छुट्टी
इससे पहले गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के 9 सलाहकारों को उपराज्यपाल ने हटा दिया था, जिसको लेकर फिर से अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल आमने-सामने हैं। मंगलवार को लिए गए इस फैसले से आनेवाले दिनों में दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच टकराव और बढ़ेगा। उपराज्यपाल के इस फैसले के बाद आप के नेताओं का विरोध जारी है। उनकी तरफ से अपने पक्ष में इजाजत के कथित सबूत दिखाए जा रहे हैं।

कुमार विश्वास को भी हटाया था राजस्थान प्रभारी पद से

पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच का मनमुटाव खुलकर सामने आया था। कुमार विश्वास को राजस्थान प्रभारी के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उनकी जगह दीपक बाजपाई को राजस्थान का नया प्रभारी बनाया गया था।

कौन हैं आशीष खेतान
आप नेता आशीष खेतान को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सलाहकार बनाया गया था। पूर्व पत्रकार आशीष खेतान साल 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 2014 में उन्‍होंने नई दिल्‍ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति