4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच चुनाव AAP को झटका, BJP में शामिल हुए विधायक अनिल वाजपेयी

दिल्ली में मतदान से पहले AAP को झटका गांधी नगर विधायक भाजपा में हुए शामिल AAP ने भाजपा पर लगाए थे गंभीर आरोप  
less than 1 minute read
Google source verification
bjp

बीच चुनाव AAP को झटका, BJP में शामिल हुए विधायक अनिल वाजपेयी

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की सरगर्मियां चरम पर हैं। तीन चरणों के मतदान अब भी बचे हैं, लेकिन इसी बीच दिल्ली ( Delhi ) में आम आदमी पार्टी ( AAP ) को बड़ा झटका लगा है। गांधी नगर से AAP विधायक अनिल वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) का दामन थाम लिया है।

पढ़ें- उत्तराखंड: BJP विधायक चैंपियन के बिगड़े बोल, नेहरू और गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

भाजपा में शामिल हुए AAP विधायक अनिल वाजपेयी

विधायक अनिल वाजपेयी ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ( Vijay Goel ) ने वाजपेयी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। दिल्ली में मतदान से पहले आप के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, आप में गठबंधन और उम्मीदवारी को लेकर अनिल वाजपेयी काफी नाराज चल रहे थे, इसलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि पत्रिका डॉट काम ने पहले ही बता दिया था कि अनिल वाजपेयी भाजपा का दामन थामेंगे। यहां आपको बताते चलें कि हाल ही में AAP नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि भाजपा उनके सात विधायकों को खरीदने की कोशिश कर ही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि दस-दस करोड़ रुपए का ऑफर विधायकों को दिया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर विधायक खरीदने का आरोप लगाया था।

पढ़ें- EC ने CM योगी आदित्‍यनाथ को 'बाबर की औलाद' पर थमाया नोटिस, रेणुका चौधरी ने दी इस बात की नसीहत