31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एके एंटनी ने कहा: अमेठी के साथ वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

पार्टी ने दक्षिण भारतीय राज्‍यों का रखा ख्‍याल राहुल गांधी ने दी वायनाड से चुनाव लड़ने की सहमति 2004 के बाद पहली बार दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 31 Mar 2019, 11:58 AM IST

rahul gandhi

एके एंटनी ने कहा: अमेठी के साथ वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी लोकसभा का चुनाव दो जगहों से लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एके एंटनी ने केरल के वायनाड से भी राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 15 वर्षों बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल गांधी दो स्‍थानों से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के नेता एके एंटनी ने कहा कि वायनाड से कांग्रेस अध्‍यक्ष का चुनाव लड़ना हमारे लिए खुशी की बात है।

वायनाड से चुनाव लड़ने की ये है वजह
एंटनी ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कई हफ्ते से मांग उठ रही थी कि राहुल गांधी दक्षिण भारत से भी चुनाव लड़ें। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक प्रदेश इकाई की ओर से लागातार इस बात की मांग आ रही थी। अब पार्टी ने यह तय किया है कि राहुल वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यहां से चुनाव लड़ने का बड़ा कारण यह है कि केरल तीन दक्षिण भारतीय राज्यों के त्रिकोण पर स्थित है। यह तमिलनाडु और कर्नाटक से घिरा हुआ है। यह एक तरह से यह 3 दक्षिणी राज्यों की मांगों को पूरा करेगा।

अमेठी से राहुल का रिश्‍ता पारिवारिक
दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी के लिए अमेठी किसी लोकसभा सीट के बजाय परिवार जैसा है। उन्होंने हमेशा कहा है कि वो अमेठी से कभी दूर नहीं जाएंगे लेकिन उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों के संगम के रूप में पार्टी और राहुल ने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

स्‍मृति लगाएंगी हार की हैट्रिक
सुरजेवाला ने कहा स्मृति ईरानी इस बार हार की हैट्रिक लगाएंगी। राहुल गांधी के खिलाफ उनकी हार तय है। वहां से राहुल जी का रिश्ता पारिवारिक है। वो इस बार भी 2014 की तरह अमेठी से हारने वाली हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति