
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है और चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान की शुरूआत की है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर बड़ी-बड़ी हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं, जहां उन्हें कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात करनी है। शाह ने मुलाकातों के दौर की शुरूआत बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से की। अमित शाह और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस एक साथ माधुरी दीक्षित और उनके पति से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।