4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह की तबियत बिगड़ी, बुधवार को झारग्राम में नहीं कर पाएंगे रैली

अमित शाह की तबियत फिर से खराब हो गई, इसलिए वे पश्चिम बंगाल से वापस दिल्ली लौट रहे हैं।
2 min read
Google source verification
अमित शाह की तबियत बिगड़ी, बुधवार को झारग्राम में नहीं कर पाएंगे रैली

अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, बुधवार को झारग्राम में नहीं कर पाएंगे रैली

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तबियत एक बार फिर से खराब हो गई है। इसलिए वे मंगलवार देर शाम पश्चिम बंगाल से वापस दिल्ली लौट रहे हैं। इस बात की जानकारी प्रदेश भाजपा नेताओं ने दी है। मंगलवार को अमित शाह पश्चिम बंगाल के मालदा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और ममता सरकार के खिलाफ हूंकार भरी। बता दें कि अमित शाह स्वाइन फ्लू से ग्रसित थे और वे दिल्ली के एम्स में इलाज कराकर मंगलवार को मालदा में एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। अमित शाह ने रैली के दौरान ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

मंत्री ने अमित शाह को कहा स्वाइन फ्लू वाले बॉस, जानिए महासचिव की किससे की तुलना

रैली के दौरान परेशान दिखे अमित शाह

आपको बता दें कि अमित शाह मंगलवार को मालदा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान वे काफी परेशान दिखे। कई बार खांसते नजर आए। इस संबंध में पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बीमार हैं। उन्हें तेज बुखार है। इसके बावजूद मालदा में रैली को संबोधित करने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार की देर शाम अमित शाह वापस दिल्ली लौट जाएंगे। झारग्राम में आयोजित बुधवार की रैली में हिस्सा नहीं लेंगे। घोष ने कहा कि डॉक्टरों ने अमित शाह को सलाह दी है कि खराब सेहत के कारण रैली में भाग नहीं लें। हालांकि घोष ने उम्मीद जताई है कि यदि उनकी तबीयत ठीक होती है तो संभवत: बुधवार की रैली में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उन्हें कहा कि जो भी रैलियां निर्धारित की गई हैं वो समय पर हो इस को सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि अमित शाह कई दिनों से स्वाइन फ्लू से ग्रसित थे। राजधानी दिल्ली के एम्स में वे अपना इलाज करा रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग