4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह और स्मृति ईरानी समेत कई मंत्री आज संभालेंगे कार्यभार

मोदी कैबिनेट के दिग्गज आज पहुंचेंगे दफ्तर शाह, ईरानी और तोमर संभालेंगे कार्यभार पीएम मोदी समेत 20 से ज्यादा मंत्री संभाल चुके हैं पदभार
less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jun 01, 2019

अमित शाह

अमित शाह और स्मृति ईरानी समेत कई मंत्री आज संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली।नरेंद्र मोदी सरकार ( Narendra Modi ) में नंबर दो का रुतबा रखने वाले गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) आज दफ्तर पहुंच कर कार्यभार संभालेंगे। केंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बने शाह सुबह करीब 11.30 बजे नॉर्थ ब्लॉक पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई मंत्री भी शनिवार को ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

PMO में कैसे शुरु हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का पहला दिन, देखिए VIDEO

20 से अधिक मंत्री संभाल चुके हैं पदभार

वहीं शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रिपरिषद के करीब 20 से अधिक मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है इनमें से कई ने तो अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अपना काम काज भी शुरू कर दिया है।

39 दिन का होगा 17वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र, 5 जुलाई को आएगा बजट

चार्ज लेते मोदी ने लिया बड़ा फैसला

वहीं पीएम मोदी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर काम काज करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने अपनी सरकार का पहला फैसला लेते हुए शहीदों के बच्चों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

PM मोदी का नई सरकार में पहला फैसला, शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ी

मोदी मंत्रिमंडल के जिन मंत्रियों ने कार्यभार संभाला









































मंत्री का नामपोर्टफोलियो
नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री
निर्मला सीतारमणवित्त मंत्री
डॉ. एस जयशंकरविदेश मंत्री
राम विलास पासवानखाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्रालय
हरसिमरत कौर बादलखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
पीयूष गोयलरेल मंत्री
प्रकाश जावड़ेकरसूचना प्रसारण मंत्री
रमेश पोखरियालमानव संसाधन विकास मंत्री
















मुख्तार अब्बास नकवीअल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
धर्मेंद्र प्रधानपेट्रोलियम मंत्री
प्रहलाद जोशीसंसदीय कार्यमंत्री एवं कोयला मंत्री

इसके अलावा स्वतंत्र प्रभार के 8 और 5 राज्य मंत्रियों अपना कार्यभार संभाल लिया है।