1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 साल में देश के ऊपर कर्जभार 150 लाख करोड़ कैसे बढ़ गया? कांग्रेस ने गृहमंत्री शाह से पूछे ये 17 सवाल, मांगा जवाब

Amit Shah Visit To Durg : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुुरुवार को दुर्ग में आमसभा को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे पर कांग्रेस ने देश और प्रदेश से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 22 Jun 2023, 12:28 PM IST

Amit Shah Visit To Durg

Amit Shah Visit To Durg

Amit Shah Visit To Durg : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुुरुवार को दुर्ग में आमसभा को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे पर कांग्रेस ने देश और प्रदेश से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, मोदी सरकार ने देश की जनता से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल की, लेकिन उनकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। कांग्रेस पार्टी देश की जनता की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रही।

यह भी पढ़े : जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-7 में अर्णव गोयल और शावी जैन चैंपियन

इन सवालों का मांगा जवाब

1. मणिपुर जल रहा है केंद्र सरकार मौन क्यों है ?

2. म़णिपुर चुनाव के लिए हेमंता सरमा और राम माधव ने उग्रवादियों से मदद ली थी उसकी जांच कब कराएगी केंद्र सरकार ?

3. पहलवान बेटियों से शोषण करने के आरोपी बृजभूषण सिंह को अब तक क्यों गिरफ्तार क्यों नहीं किया ?

4. आदिपुरूष फिल्म पर केंद्र ने बैन क्यों नहीं लगाया? फिल्म बनाने वाले को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया ?

5. चीन भारतीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करवा रहा केंद्र सरकार मौन क्यों है ?

6. अडानी की सेल कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रुपए किसके है? इस पर केंद्र सरकार चुप क्यों है ?

7. दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष के वादानुसार 18 करोड़ रोजगार युवाओं को कब मिलेगा ?

8. किसानों की आमदनी दोगुनी कब होगी? उपज की कीमत लागत मूल्य से डेढ़ गुना कब मिलेगा ?

9. 15-15 लाख रुपए जनता के खाते में कब आएंगे? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा था लेकिन 3285 दिन में भी महंगाई कम क्यों नहीं हुई ?

10. 9 साल में देश के ऊपर कर्जभार 150 लाख करोड़ कैसे बढ़ गया ?

11. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम घट गए है फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम कम क्यों नहीं हो रहे है ?

12. छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों को कोल का आवंटन कब होगा ?

13. देशभर में रेलवे की यात्री सेवाओं को बदहाल क्यों कर दिया गया है? रेलगाड़ी की लेटलतीफी, निरस्तीकरण कब बंद होगा ?

14. छत्तीसगढ़ के नान घोटाले, चिटफंड घोटाले की जांच ईडी कब करेगी ?

15. पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह पर भाजपा मौन क्यों है इसकी जांच कब होगी ?

16. राजभवन में लंबित छत्तीसगढ़ संशोधन विधेयक हस्ताक्षर कब होगा ?

17. नक्सल मोर्चे पर तैनात केंद्रीय बटालियन के खर्च का छत्तीसगढ़ की जनता का 11 हजार करोड़ रू. केंद्र कब वापस करेगा ?

बड़ी खबरें

View All

राजनीति