अपने दो दिवसीय दौरे के बीच वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। यही नहीं इस भी वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे। इस दौरे पर खास तौर पर अमित शाह एक आदिवासी के घर भोजन करेंगे। ये पहला मौका नहीं है जब अमित शाह किसी गरीब की कुटिया में भोजन करेंगे। बल्कि पहले भी वे अपनी रणनीति के तहत ऐसे कदम उठा चुके हैं।