देश में प्रधानमंत्री द्वारा 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत 551 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवरब्रिज, अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर समारोह में झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ भारतीय रेलवे नेटवर्क की दक्षता और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय रेलवे नेटवर्क विश्व स्तर पर सबसे बड़ी व सबसे विकसित प्रणालियों में से एक है, जो देश भर में लोगों एवं वस्तुओं के आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।