12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा के संकल्प पत्र और सपा के घोषणा पत्र को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दिया चौकाने वाला बयान

UP Assembly Elections 2022 आज पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें कई लुभावने वादे किए गए हैं। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज मेरठ में चुनाव प्रचार के लिए आए। जिसमें उन्होंने संकल्प पत्र को जमीनी बताया और सपा के घोषणा पत्र को हवाई। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को भी बकवास कहा।
2 min read
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Feb 08, 2022

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा के संकल्प पत्र और सपा के घोषणा पत्र को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दिया चौकाने वाला बयान

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा के संकल्प पत्र और सपा के घोषणा पत्र को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दिया चौकाने वाला बयान

UP Assembly Elections 2022 भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेरठ दक्षिण में भाजपा विधायक व प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में उन्हें जुझारू नेता बताया और रोडशो के ज़रिए उनके जीत के लिए जनसमर्थन माँगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 मार्च के बाद और तेजी से होगा गरीब कल्याण 5 वर्ष गरीब कल्याण को समर्पित, अगले 5 सालों में यू॰पी॰ को ले जाएँगे नई ऊँचाइयों पर। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र सुशासन और जनकल्याण को समर्पित है। अनुराग ने कहा कि किसान नौजवान महिला गरीब वंचित सबके लिए ये संकल्प पत्र हितकारी है। भाजपा का संकल्प पत्र उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगा।

उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद अपराधियों माफियाओं और गुंडों की अवैध संपत्तियों पर भारतीय जनता पार्टी सरकार का बुलडोजर और भी तेजी से चलेगा। योगी राज में हर तरह की कटाई मेरठ में बंद हुई है। कौन नहीं जानता की सोतीगंज में क्या होता था। 2017 के पहले के मेरठ और अब के मेरठ में आए बदलाव को हर कोई अब महसूस कर रहा है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश को हमने सुशासन की दृष्टि से बेहतर बनाया है। आज उत्तर प्रदेश कानून का राज है। भाजपा ने आज ही अपना संकल्प पत्र रखा है। हमने जो कहा था उसे करके दिखाया है। संकल्प पत्र के वादों को हमने पूरा किया है। 10 मार्च के बाद फिर एक बार हम अपने संकल्पों को चरितार्थ करने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े : UP Assembly Elections 2022 : हस्तिनापुर मेंं बोली प्रियंका गांधी ‘‘जिन्हें सौंपी थी रोशनी की रहनुमाई, बुझाकर चिराग वे दे रहे हैं उजाले की दुहाई!’’

जिन ममता बनर्जी जी ने बंगाल में उत्तर प्रदेश के लोगों को गुंडा बोला था आज अखिलेश यादव उनकी आगवानी कर रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश की अस्मिता का अपमान है। भाजपा की सरकार के पास नीयत थी सुशासन की, नीयत थी गरीब कल्याण पर काम करने की। अखिलेश और जयंत का गठबँधन मौक़ापरस्ती का ठगबंधन है। सपा के बारे मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को डराने, धमकाने, बरगलाने वालों को ठीक करने का काम किया है। आज कानून व्यवस्था बदली है तो रोजगार बढ़ रहा है। दिल्ली से मेरठ की दूरी 45 मिनट की हो गई है। जेवर का एयरपोर्ट जब पूरा हो जाएगा तो नोएडा के साथ मेरठ का भी माहौल कितना बदल जाएगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी घोषणा पत्र बनाया है। उन्होंने 2012 से 17 के बीच अपने घोषणा पत्र के 33 परसेंट वादों को भी नहीं पूरा किया था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग