नई दिल्ली। तन्वी सेठ उर्फ सादिया अनस पासपोर्ट मामले को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं सुषमा स्वराज के बचाव में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने सुषमा के पति स्वराज कौशल द्वारा ट्रोलर को किए गए एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। केजरीवाल ने स्वराज कौशल को संबोधित करते हुए ट्वीट में लिखा है कि सर, राजनीति का स्तर काफी गिर चुका है। इसलिए आप इन लोगों को समझाने में अपना समय नष्ट न कीजिए। हर कोई जानता है कि उन्हें कौन कंट्रोल कर रहा है। आपके परिवार के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। बता दें कि दो दिन पूर्व एक सोशल मीडिया यूजर ने सुषमा पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अपने ट्वीट में विदेश मंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी की थी।