3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगेंद्र यादव के समर्थन में उतरे केजरीवाल का बयान, बदले की सियासत से बाहर आए मोदी सरकार

स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव से जुड़े एक हॉस्पिटल ग्रुप के विभिन्न कैंपसों पर छापेमारी कर आयकर विभाग ने करीब 22 लाख रुपए की नकदी बरामद की।

2 min read
Google source verification
news

gfhgfhg

नई दिल्ली। स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव से जुड़े एक हॉस्पिटल ग्रुप के विभिन्न कैंपसों पर छापेमारी कर आयकर विभाग ने करीब 22 लाख रुपए की नकदी बरामद की। बुधवार को आयकर विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी से खफा योगेंद्र यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल ने योगेंद्र यादव का समर्थन किया है। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा कि मैं योगेंद्र यादव के घर आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर छापेमारी की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार को इस तरह की सियासत बंद कर देनी चाहिए।

बुराड़ी केस: पुलिस को लिखी चिट्ठी में हुआ खुलासा, 'बीड़ी वाले बाबा' के संपर्क में था भाटिया परिवार!

पिता लालू के नक्शेकदम पर तेजप्रताप, कभी चारा काटते तो कभी हैंडपंप पर नहाते आ रहे नजर

आपको बता दें कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को आम आदमी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि इस घटना के बाद योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कई जगहों पर योगेंद्र सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखी बयानबाजी करते नजर आए थे। उस घटना के बाद ऐसा पहली बार है जब अरविंद केजरीवाल ने योगेंद्र यादव के समर्थन में उतर आए हैं।

कांग्रेस ने राखी सावंत का वीडियो पोस्ट कर लिखा- 'मोदी जी, लो मिल गया आपका दामाद'

कश्मीर: सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ा आतंकी बेटा, खबर मिलते ही पिता ने तोड़ा दम

इससे पहले योगेंद्र यादव ने यह आरोप लगाया था कि उन्हें डराने और धमकाने के लिए उनकी बहन के हॉस्पिटल पर छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको केवल इस वजह से परेशान किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने हरियाणा में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए अभियान छेड़ा है।

Story Loader